लखनऊ, दिसम्बर 16 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा को रेखांकित करने वाली पुस्तक 'गतिमान उत्तर प्रदेश : योगी सरकार के बेमिसाल आठ साल' का मंगलवार को लोकार्पण हुआ। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राजधानी के विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तक का लोकार्पण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष महाना ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को नई पहचान का गौरव मिला है। यूपी को एक संत राजा का नेतृत्व में सुशासन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद हमारे देश के वीर सपूतों ने जिस भारत की कल्पना की थी, उसे साकार करने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के इतिहास और गौरव को नई पहचान मिली है, जिस पर आज प्रदेश का प्र...