वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज के हिंदी विभाग में नेट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली छात्राओं का सम्मान किया गया। यूजीसी की ओर से 6 जनवरी को आयोजित नेट परीक्षा का परिणाम 4 फरवरी को घोषित हुआ। जिसमें विभाग की छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की। खुशबू यादव ने 196 अंक (99.13 पर्सेंटाइल) प्राप्त कर नेट उत्तीर्ण किया। कुमारी सुशीला ने 170 अंक (92.63 पर्सेंटाइल), श्रेया यादव ने 184 अंक (97.34 पर्सेंटाइल) के साथ कामयाबी पाई। प्रीति पटेल ने 156 अंक (83.49 पर्सेंटाइल) के साथ पीएचडी के लिए क्वालीफाई किया। प्राचार्य प्रो. धर्मेन्द्र कुमार सिंह और विभागाध्यक्ष प्रो. गोरखनाथ ने इस सफलता को कॉलेज के लिए गौरवपूर्ण बताया। प्रो. मधु सिंह और प्रो. अनिता सिंह ने छात्राओं की मेहनत की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित किया। डॉ. अनिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.