वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज की सेमेस्टर परीक्षाएं 29 दिसंबर को समाप्त होंगी। मंगलवार को एमएससी केमिस्ट्री प्रथम सेमेस्टर, एमए हिंदी प्रथम, एमए भूगोल प्रथम सेमेस्टर और बीएससी कृषि सातवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह के अनुसार अब तक कुल 15 पाठ्यक्रमों के रिजल्ट घोषित किए जा चुके है। प्राचार्य ने बताया कि सेमेस्टर परीक्षा समाप्त होने तक लगभग 60 प्रतिशत परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। कॉलेज में अब तक बीकॉम (रिटेल ऑपरेशंस मैनेजमेंट) प्रथम सेमेस्टर, बीकॉम पांचवां सेमेस्टर, एमए (डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज) प्रथम सेमेस्टर, एमए मनोविज्ञान प्रथम सेमेस्टर, एमएससी (डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज) प्रथम सेमेस्टर, एमएससी मनोविज्ञान प्रथम सेमेस्टर, एमएससी फिजिक्स प्रथम सेमेस्टर, ए...