कौशाम्बी, जनवरी 4 -- यूपी कॉप पोर्टल की गड़बड़ियां दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही हैं। वर्षों पहले प्रयागराज में शामिल किया जा चुका पूरामुफ्ती थाना पोर्टल पर अभी भी कौशाम्बी का हिस्सा है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और महिला पुलिस परामर्श केंद्र सरायअकिल भी थानों की सूची में शामिल है। जबकि, इनमें आज तक एक भी एफआईआर प्रदर्शित नहीं हुई है। इसकी वजह से मुकदमा वादियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, एसपी ने जल्द ही गड़बड़ी दूर कराने की बात कही है। पूरामुफ्ती पहले कौशाम्बी जिले का थाना था। यहां के पुलिस अधिकारियों के पास ही इसकी कमांड रहा करती थी। कानून व्यवस्था के मद्देनजर जनवरी 2021 के आसपास इसे प्रयागराज में शामिल कर दिया गया। अब बात यूपी कॉप पोर्टल की करें तो उसमें अभी भी पूरामुफ्ती थाना कौशाम्बी के थानों की सूची में नजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.