संवाददाता, जून 25 -- UPCATET 2025: यूपी-कैटेट 2025 प्रवेश परीक्षा स्नातक रिजल्ट में टॉप करने वाले कुशीनगर के कौशल सिंह ने सोशल मीडिया से दूर रहकर और रोजाना आठ घंटे पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की। उसके टॉप करने की जानकारी पर परिवार खुशी से झूम उठा। नीट में भी कौशल ने इस बार अच्छी रैंक हासिल की है। कुशीनगर के देवपोखर निवासी भीम सिंह के इकलौते पुत्र कौशल सिंह शुरू से पढ़ाई में होनहार रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2020 में हाईस्कूल में पावानगर महावीर इंटरमीडिएट कॉलेज फाजिलनगर से 85 फीसदी और वर्ष 2022 में उसी विद्यालय से इंटरमीडिएट 75 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण किया।ajay यह भी पढ़ें- यूपी के इस कैंपस पर बरसीं मोटी सैलरी वाली नौकरियां, मिला डेढ़ करोड़ तक का पैकेज कौशल के पिता भीम सिंह नाइजीरिया में नौकरी करते हैं, जबकि माता सावित्री सिंह गृहिणी है। बहन र...