लखनऊ, दिसम्बर 7 -- योगी सरकार नए साल पर 24 आईएएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा देगी। यूपी कॉडर के वर्ष 2001 बैच के चार आईएएस अधिकारी शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू व एसवीएस रंगाराव प्रमुख सचिव बनेंगे। वर्ष 2010 बैच के 20 आईएएस अधिकारी विशेष सचिव से सचिव के पद पर पदोन्नत होंगे। मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में इन अधिकारियों को पदोन्नति देने के लिए डीपीसी हो चुकी है और साल के पहले दिन यानी एक जनवरी से पदोन्नति आदेश प्रभावी होगा। उत्तर प्रदेश में हर साल दिसंबर में आईएएस अफसरों को पदोन्नति देने के लिए डीपीसी होती है। इसमें 25 साल की बेदाग सेवा करने वाले आईएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति दी जाती है। इस साल वर्ष 2001 बैच के आईएएस अफसरों को पदोन्नति प्रमुख सचिव के पद पर मिलेगी। डीपीसी में देवीपाटन मंडल के मंडला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.