संवाददाता, जुलाई 31 -- यमुना-बेतवा नदियां विनाशकारी बाढ़ की ओर बढ़ने लगी है। हमीरपुर में यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। इसके साथ ही प्रशासन ने यमुना नदी के तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों को सुरक्षित ठिकाने पर जाने को लेकर डुग्गी पिटवाना शुरू कर दी है। बेतवा नदी भी तेजी से खतरे के निशान के पार जा रही है। जनपद मुख्यालय से होकर बहने वाली यमुना-बेतवा नदियों में हर साल बारिश के दिनों में बाढ़ का खतरा बना रहता है। इस साल भी दोनों नदियां उफान पर हैं। गुरुवार की सुबह आठ बजे यमुना नदी खतरे के निशान 103.63 मीटर से 103.710 मीटर पर बह रही है। पानी लगातार बढ़ रहा है। बेतवा नदी अभी खतरे के निशान 104.54 मीटर से एक मीटर नीचे 103.200 मीटर पर बह रही है। यमुना नदी के खतरे के निशान के पार जाते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है। यमुना पट्टी के गांवों में गुरुवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.