नई दिल्ली, जनवरी 3 -- देश के उत्तरी भाग में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते कई राज्यों ने स्कूलों में अप्रत्याशित अवकाश के निर्देश जारी किए हैं। बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है क्योंकि तापमान लगातार गिर रहा है और सुबह-सुबह घना कोहरा व ठंडा मौसम जारी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया है। इसमें CBSE, ICSE, यूपी बोर्ड एवं अन्य सभी बोर्डों के स्कूल शामिल हैं। यह कदम राज्य में मौसम विभाग की चेतावनी और लगातार घटते तापमान को देखते हुए उठाया गया है। यूपी के बाद अब बिहार की राजधानी पटना में भी 8वीं तक की कक्षाएं 8 जनवरी तक नहीं चलेंगी। यूपी की बात करें तो ऑफलाइन कक्षाएं पूरी तरह स्थगित कर दी गई हैं। यह फैसला बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.