नई दिल्ली, फरवरी 8 -- उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल यानी सोमवार से शुरू होने जा रहा है। सत्र से पहले आज (रविवार) को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के साथ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित विभिन्न दलों के सदस्य शामिल हुए। बैठक में सदन के सुचारु संचालन, जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा और सकारात्मक सहयोग की अपील की गई, ताकि बजट सत्र शांतिपूर्ण और प्रभावी ढंग से संचालित हो सके। प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 11 फरवरी को विधानसभा में पेश करेगी। इस बार बजट का आकार करीब 9 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष के 8.08 लाख करोड़ रुपये के बजट से बड़ा होगा। सरकार का मुख्य फोकस प्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आम लोगों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.