लखनऊ, जुलाई 1 -- मानसून की सक्रियता के बीच कई जिलों में बारिश रिकॉर्ड तोड़ रही है। वाराणसी में 33 साल का रिकॉर्ड टूटा तो दो जिलों में भारी बारिश हुई। लखीमपुर में 24 घंटों के दौरान 212 मिलीमीटर और बाराबंकी में 165 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों समेत कुल 20 जिलों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इनमें नौ जिलों में बहुत भारी बारिश (heavy rain) की संभावना जताई गई है। लखीमपुर खीरी में दिन का तापमान 3.0 डिग्री नीचे 32.0 दर्ज किया गया। बाराबंकी में 4.6 कम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा उरई में 18.2 मिलीमीटर वर्षा होने से अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री कम 33.8 दर्ज किया गया। चुर्क में 25.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। यहां तापमान में 6.1 डिग्री की गिरावट आई, यह 28.2 रहा। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुस...