पूर्णिया, जनवरी 13 -- बायसी, एक संवाददाता। बायसी थाना क्षेत्र के दालकोला चेक पोस्ट के समीप वाहन जांच के क्रम में एक कार से गांजा की खेप के साथ यूपी के दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष शिवकुमार पासवान ने बताया कि वाहन जांच के क्रम में दालकोला चेक पोस्ट पर कार की डिक्की से गांजा की खेप बरामद हुई। वहीं कार में सवार दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार गांजा तस्कर शुभम सिंह उर्फ सत्यम सिंह पिता भीमसेन सिंह घर देवरी थाना धाता जिला फतेहपुर जबकि दूसरा गिरफ्तार प्रीतम सिंह उर्फ सुमित विजय यादव पिता विजय बहादुर यादव साकिन विशेनपुर थाना एवं जिला प्रयागराज दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों गांजा तस्कर असम से गांजा की खेप लेकर बिहार के रास्ते प्रयागराज जा रहे थे। उनके पास से दो मोबाइल भी बरामद किये...