नई दिल्ली, जनवरी 7 -- UP Schools Closed: यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच प्रदेश के कई जिलों के डीएम ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। कुछ जिलों में 12 वीं तो कुछ में आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी की गई है। बदायूं, अलीगढ़, वाराणसी, बस्ती और सीतापुर के बाद अब गोरखपुर के डीएम ने भी कक्षा एक से कक्षा आठ तक के स्कूलों को दो दिन यानी आठ और नौ जनवरी को बंद रखने का आदेश जारी किया है। डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विभाग द्वारा जारी स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के क्रम में गोरखपुर में अत्यधिक शीतलहर, कोहरे की स्थिति और न्यूनतम तापमान में हो रही लगातार गिरावट के बीच छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए आठवीं तक सभी स्कूलों में नौ जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। वहीं औ...