बदायूं, जनवरी 6 -- पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते यूपी में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही है। ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी है। सुबह-शाम कई जिलों में भयंकर कोहरा पड़ रहा है। जिसके चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा गया है। केवल जरूरी काम वाले ही घरों से निकल रहे हैं। ऐसे में सर्दी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। कुछ जिलों में आठवीं और कुछ जिलों में 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ाई गई है। लखनऊ, प्रयागराज, रायबरेली, मेरठ, शाहजहांपुर और बदायूं आठवीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। छुट्टियों की बात करें तो लखनऊ में आठ जनवरी, 7 जनवरी, आठ जनवरी, प्रयागराज 15 जनवरी, शाहजहांपुर और बदायूं में 14 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूल को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा लखीमपुर में 12वीं तक स्कूलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.