फरीदाबाद, दिसम्बर 1 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिला पुलिस ने अलग-अलग अभियान चलाकर इस वर्ष 525 लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जों से 438 अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यूपी के तस्कर यहां अवैध हथियार खपा रहे हैं। बेखौफ आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए बदमाश अवैध हथियारों का सहारा ले रहे हैं। पिछले कुछ अरसे से पुलिस अलग-अलग अभियान चलाकर अवैध हथियार रखने वाले बदमाशों को काबू करती रहती है। पुलिस ने अभियान के दौरान अब 525 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कुछ अवैध हथियाररखने वाले तो कुछ अवैध सप्लाई करने वाले भी हैं। पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला है कि यहां पर यूपी के मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, फिरोजाबाद आदि शहरों से लोग अवैध हथियार खरीदकर ला रहे हैं। इन अवैध हथियारों ...