प्रयागराज। लाल रणविजय सिंह, अक्टूबर 23 -- योगी सरकार ने नए सिरे से जोन तय करने के लिए आबादी के आधार पर शहरों को वर्गीकृत किया है। अब प्रयागराज, वाराणसी, आगरा और गाजियाबाद नगर निगम में सिर्फ चार जोन ही होंगे। हर जोन की आबादी औसतन पांच-पांच लाख होगी। प्रमुख सचिव नगर विकास ने प्रयागराज समेत प्रदेश के 17 शहरों में पांच-पांच लाख की आबादी के आधार जोनल कार्यालय बनाने का आदेश जारी किया है। प्रमुख सचिव के आदेश में 16 शहरों को 64 जोन में बांटने का जिक्र है। इसके लिए आबादी के हिसाब से शहरों को तीन श्रेणी में बांट गया है। 20 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर नगर, आगरा, वाराणसी और गाजियाबाद को शामिल किया गया है। इसी प्रकार 10 से 20 लाख की आबादी के सात और 10 लाख से कम आबादी वाले चार शहर चिह्नित किए गए हैं। सभी शहरों में जोन बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.