नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और सीडीओ को सख्त निर्देश दिए हैं कि विकसित भारत- गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) विकसित भारत- जी राम जी योजना के संबंध में 26 दिसंबर को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए। इन ग्राम सभाओं में योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाए। मुख्य सचिव ने स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं और हम निर्धारित लक्ष्यों से अधिक उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। उन्होंने जिलाधिकारियों तथा मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस योजना की नियमित समीक्षा की जाए तथा समूहों की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित की जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी), ...