नई दिल्ली, फरवरी 3 -- योगी सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि प्रदेश के सभी ब्लॉकों पर पशुओं के लिए पशुधन औषधि केन्द्र खोले जाएंगे। इन औषधि केन्द्रों पर 24 घंटे एथनोमेडिसिन की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि गोवंश व अन्य पशुओं के इलाज के लिए पीपीपी मोड पर वेटनरी और पैरावेटनरी सेवाएं शुरू कराई जाएंगी और पशुओं की जांच के लिए पैथालॉजी केन्द्र खोले जाएंगे। यह भी कहा कि किसानों की सुविधा के लिए नई चारा नीति लागू की गई है, इसके तहत किसानों को चारे का बीज फ्री दिया जाएगा। ताकि किसान अपनी खेतों में चारे का उत्पादन कर सके। धर्मपाल सिंह मंगलवार को लखनऊ में केन्द्रीय बजट से यूपी के पशुपालन एवं दुग्ध क्षेत्र को मिले लाभ की जानकारी देने के लिए प्रेस कान्फ्रेन्स कर रहे थे। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के पशुपालकों को अनुदानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.