बरेली, जनवरी 4 -- रामपुर रोड स्थित सीबीगंज इंटर कॉलेज मार्ग पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। निगम ने अतिक्रमण करने वालों को फिर से नोटिस थमाते हुए 15 दिन के भीतर कब्जा हटाने का अल्टीमेटम दिया है। तय समय में अतिक्रमण न हटाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के अभिलेखों के अनुसार बरेली-रामपुर रोड की चौड़ाई 55 मीटर दर्ज है, लेकिन मौके पर कराई गई पैमाइश में सड़क की चौड़ाई केवल 47 मीटर पाई गई। नगर निगम की टीम ने मानचित्रकार के साथ मौके पर जाकर सड़क और नाले की नाप की थी। जांच में सामने आया कि करीब छह मीटर चौड़ाई में सरकारी मार्ग और नाले पर पक्का निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है। यह क्षेत्र नगर निगम सीमा में आता है और सड़क निगम के प्रबंधन व अध्यास में है। एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि संबंधित अतिक्रमण...