प्रमुख संवाददाता, मार्च 4 -- House Tax: अब तक ग्रामीण क्षेत्र में रहे संगमनगरी के विस्तारित क्षेत्र के 40 हजार मकान अगले वित्तीय वर्ष से गृहकर के दायरे में आ जाएंगे। प्रयागराज नगर निगम विस्तारित क्षेत्र के झूंसी, नैनी, फाफामऊ, झलवा, बमरौली क्षेत्र के चिह्नित मकानों को गृहकर का बिल भेजने की तैयारी कर रहा है। 40 हजार भवनस्वामियों को अप्रैल या मई से बिल भेजा जाएगा। गृहकर के दायरे में शामिल किए गए अधिकतर घर ग्रामीण क्षेत्र के हैं। अब तक ये घर, कर के दायरे से बाहर थे। लेकिन अब उन्हें हर साल गृहकर चुकाना होगा। नगर निगम ने जिन क्षेत्रों के घरों को गृहकर के दायरे में शामिल करने की तैयारी की है, वहां शहर की तरह विकास नहीं हुआ है। नगर निगम ने पिछले साल ही 40 हजार मकानों को नोटिस भेजा और गृहकर की वसूली की तैयारी शुरू कर दी थी। नोटिस मिलने के बाद भव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.