मुख्य संवाददाता, अक्टूबर 26 -- यूपी के बरेली में महाभारत कालीन लीलौर झील देखने आने वाले पर्यटकों को आकर्षक ट्रेन लुभाएगी। झील के किनारे छठ के दिन 28 अक्तूबर से फैमिली ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा। पांच बोगी वाली रंग-बिरंगी ट्रेन में कार्टून कैरेक्टर और पशु-पक्षियों के चित्र बनाए गए हैं। आंवला तहसील में 52 हेक्टेयर में फैली लिलौर झील का पर्यावरण के साथ-साथ पौराणिक महत्व है। मान्यता है कि पांडव और यक्ष के संवाद की यह झील साक्षी रही है। प्राकृतिक जलस्रोत बंद हो जाने के कारण झील दम तोड़ती चली गई। प्रशासन इस झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर रहा है। 15 अगस्त को झील में नौका विहार की शुरुआत हुई थी। झील में पानी की आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल लगाया गया है। वाटर लेवल बरकरार रखने के लिए लगातार काम चल रहा है। यह भी पढ़ें- किशोरी को बंधक बनाकर प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.