कानपुर, फरवरी 28 -- सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक फ्लाई ओवर से नोटों की गड्डियां उड़ाते दिख रहा है। उड़ाए हुए सभी नोट 200-200 रुपये के हैं। फ्लाइ ओवर से उड़ते नोटों को जिसने भी देखा वही लूटने के लिए दौड़ पड़ा। देखते ही देखते फ्लाइ ओवर के नीचे रुपये लूटने वालों की होड़ लग गई। बच्चे, पुरुष, महिलाएं सभी नोटों को लूटने के लिए पहुंच गए। युवक ने एक झटके में करीब 50 हजार के नोटों को फ्लाई ओवर से उड़ा दिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वायरल वीडियो एक यूट्यूबर का है। उसने अपने जन्मदिन पर फ्लाई ओवर से पैसों की बारिश की है। इससे पहले उसने झुग्गी-झोपड़ी वालों के साथ केक भी काटा। जाजमऊ में एक यूट्यूबर अपना जन्मदिन मनाने के लिए गरीब बच्चों के बीच पहुंचा था। यूट्यूबर ने पहले गरीबों...