लखनऊ, सितम्बर 30 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में बिल्लियां पालना अब आसान नहीं होगा। दरअसल नगर निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए पालतू बिल्लियों के पालने पर लाइसेंस बनवाना कर दिया है। जिन लोगों के घरों में पहले बिल्लियां है उन्हें भी हर साल रजिस्ट्रेशन करना होगा वरना जुर्माना लग सकता है। इसे लेकर नगर निगम ने आदेश भी जारी कर दिया है। नगर निगम अब बिल्लियों के पालने का लाइसेंस भी बनाएगा। बिना लाइसेंस पालने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। लाइसेंस बनाने का काम 27 सितंबर यानि शनिवार से शुरू हो गया। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। नगर निगम के पशुकल्याण अधिकारी डॉक्टर अभिनव वर्मा ने बताया कि बिल्लियों को पालने के लिए नगर निगम से लाइसेंस लेना होगा। लाइसेंस एक साल के लिए बनेगा और उसका शुल्क 500 रुपये है। बिना लाइसेंस बिल्ली पालने पर 1000 रुपये जुर्माना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.