वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 11 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र और विश्व की प्राचीनतम धार्मिक नगरी काशी (वाराणसी) से बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को बाहर करने के लिए ऐक्शन शुरू हो गया है। शहर में घुसपैठियों की पहचान वार्डवार की जाएगी। बुधवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में विभागीय बैठक में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को जोनल अधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए इसे तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया। महापौर ने कहा कि घुसपैठियों की सघन पहचान कराई जाए। इसके लिए नगर निगम पूरी गंभीरता से काम करे। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। इस बीच, गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ भी काशी पहुंच रहे हैं। वह यहां एसआईआर की मंडलस्तरीय समीक्षा करेंगे। इस दौरान मंडल के चारों जिलों वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.