नई दिल्ली, जनवरी 19 -- यूपी के बाराबंकी जिले की 32 लाख की आबादी में हजारों लोगों को पीएम आवास दिए गए। सर्वे में एक लाख 13 हजार से अधिक परिवार बेघर मिले थे, जिनमें 34 हजार लोगों का डाटा संदिग्ध पाया गया है। जांच के लिए जिले में खंड विकास अधिकारियों की 15 टीमें गठित कर दी हैं। 15 दिनों में जांच कर रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का सर्वे 31 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ था, जो 15 मई 2025 तक पूरा हुआ था। सर्वेक्षण में पात्र व्यक्ति भी स्व सर्वे कर रहे थे। वहीं, 403 सर्वेयर डोर-टू डोर सर्वे कर गरीबों का चयन किया था। जिले की 1155 ग्राम पंचायतों के 1831 राजस्व गांवों में स्वयं और सर्वेयर के माध्यम से हुए सर्वेक्षण में एक लाख 13 हजार लोग चिह्नित हुए थे। आवास प्लस एप डाटा अपलोड हुआ था, जिसमें से लगभग 34 हजार डाटा संदिग्ध मिला...