नई दिल्ली, मार्च 15 -- यूपी के देवरिया में होली के दौरान नोंक-झोंक के बाद डुमरी चौराहे पर दो पक्षों की भिड़ंत हो गई। उनके बीच जमकर लाठियां चटकने लगी। बीच सड़क लाठियां चलते देख चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो एंबुलेंस पर लाद कर घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। होली के दौरान रामपुर कारखाना कस्बे में मीट खरीदने जा रहे एक युवक को बिना वजह कुछ लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। इसी तरह धुस मोहल्ले में भी मारपीट में एक युवक को हाथ में पहने कड़े से किसी ने सिर में मार दिया। तीसरी घटना कस्बे के बड़ी बाजार के पास हुई। शाम को डुमरी चौराहे पर दो पक्षों में कहा सुनी के बाद बीच सड़क पर परिजन भी जुट गए। जल्दी ही दोनों पक्षों के बीच चल रही नोंक-झोंक मारपीट में तब्दील हो गई। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.