नई दिल्ली, जनवरी 20 -- यूपी के अयोध्या जनपद के रौजागांव को पड़ोसी जनपद के आलियाबाद से जोड़ने वाले मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की योजना को राज्यपाल ने मंजूर कर दिया है। इससे सीमाक्षेत्र स्थित अलियाबाद, पटरंगा, दरियाबाद, नियामतगंज समेत अन्य गांव के लोगों तथा इस मार्ग से आवागमन करने वालों को सहूलियत होगी। शासन ने इस परियोजना के लिए कुल 24 करोड़ 60 लाख 68 हजार रूपये का बजट स्वीकृत किया है। साथ ही परियोजना पर काम शुरू कराने के लिए दो करोड़ 40 लाख 33 हजार रूपये का बजट आवंटित किया गया है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड चार की ओर से अलियाबाद-रौजागांव मार्ग पर चैनेज 0.000 से चैनेज 10.300 अर्थात 10 किलोमीटर 300 मीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की थी। लागत का आंकलन कराने के बाद विभाग की ओर से प्रस्ताव स्वीकृति ...