नई दिल्ली, जनवरी 12 -- यूपी के गोंडा जिले में सोमवार को तरबगंज तहसील के बरौली गांव में प्रशासन ने सरकारी स्कूल की जमीन पर बने अवैध मदरसे और मस्जिद को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की टीम ने एसडीएम की मौजूदगी में बुलडोजर से मदरसे के अवैध हिस्सों को जमींदोज किया। इस दौरान प्रशासन की कार्रवाई को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे रहे। कई साल पहले बरौली बरजोर नगर स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जमीन पर मदरसा व मस्जिद का निर्माण कर लिया गया था। प्रशासन के कई बार चेतावनी और नोटिस देने के बावजूद मदरसा संचालकों द्वारा कब्जा खाली नहीं किया गया, जिसके बाद डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। तरबगंज एसडीएम विश्वामित्र ने बताया कि जिस जगह पर मदरसा और मस्जिद का निर्माण किया गया था, वह भूमि मूल रूप से सरकारी स्कूल के लिए आवंटित थी। प्राथमिक विद्यालय की भू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.