संवाददाता, अगस्त 16 -- यूपी के सीमावर्ती महराजगंज जिले में एक बार फिर तेंदुए का आतंक फैल गया है। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर रेंज के बसंतपुर में शुक्रवार की शाम घास काटने गई एक किशोरी पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किशोरी को इलाज के लिए महराजगंज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। वन विभाग तेंदुए की तलाश में जुट गया है। इसके साथ ही ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और जंगल की तरफ न जाने की अपील की जा रही है। महाराजगंज के सोहगीबरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बसही निवासिनी ममता (उम्र 14 वर्ष) पुत्री गणेश मुसहर ग्राम बसंतपुर के पास घास काटने गई थी। इस दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर आए तेंदुए ने उसके ऊपर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के शोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.