संवाददाता, अक्टूबर 14 -- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के बांसी बस स्टेशन पर तीन महिला शिक्षाकाओं के बीच बस में और सड़क पर मारपीट हो गई। बात बेहद मामूली थी लेकिन एक बार बहस और झगड़ा शुरू हुआ तो फिर न अपने पद का ध्यान रहा, न जगह का, न इस बात का कि तमाम लोग यह सब कुछ देख रहे हैं। कुछ लोगों ने शिक्षिकाओं के बीच मारपीट को मोबाइल कैमरे में कैद भी कर लिया। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। शिक्षिकाओं की इस लड़ाई की सूचना पुलिस तक भी पहुंची। फिर पुलिस मौके पर आई और तीनों को शांत कराया। शिक्षिकाओं का गुस्सा और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तीनों को अपने साथ कोतवाली ले गई। वहां उनसे पूछताछ की गई। अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.