ध्रुव शंकर तिवारी, जनवरी 31 -- यूपी के प्रयागराज में यातायात जाम की समस्या का समाधान करने के लिए एनएचएआई की इनर रिंग रोड के दूसरे फेज की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस फेज के प्रारंभिक डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी है। यह रोड सोरांव तहसील के एनएच-19 के पास माधोपुर गांव से लेकर करछना तहसील के अमिलिया गांव तक कुल 41 गांवों से गुजरेगी। जिसकी कुल दूरी 41.662 किमी है। दूसरे फेज के लिए एनएचएआई प्रयागराज के अधिकारियों व तकनीकी विशेषज्ञों की टीम छह महीने में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करेगी। इस फेज में गंगा पर 3.5 किमी लंबाई का सिक्स लेन ब्रिज बनाया जाएगा तो यमुना पर 1.2 किमी लंबा ब्रिज भी बनेगा। इन दोनों ब्रिज के लिए कुल 41 गांवों में से किन-किन गांवों से ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.