नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- उत्तर प्रदेश के स्टेट यूनिवर्सिटी और एडेड डिग्री कॉलेजों के टीचरों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। अब राज्य विश्वविद्यालयों और अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों को भी एक नोशनल वेतन वृद्धि (काल्पनिक वेतन वृद्धि) का लाभ दिया जाएगा। अब जो शिक्षक व कर्मचारी 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर होंगे उनकी पेंशन तथा ग्रेच्युटी की गणना एक नोशनल वेतन वृद्धि के साथ की जाएगी। दरअसल, अभी तक अगर किसी शिक्षक की सेवानिवृत्ति की तिथि 30 जून या 31 दिसंबर है और उसके ठीक अगले दिन यानी एक जुलाई और एक जनवरी को उसकी वेतन वृद्धि होनी है तो इसका लाभ उन्हें नहीं मिल पाता था। अब यह लाभ उन्हें नोशनल वेतन वृद्धि के रूप में मिलेगा। जिन कर्मचारियों ने एक जनवरी 2006 के बाद और शासनादेश जारी होने से पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.