लखनऊ, फरवरी 9 -- अगले साल होने वाले विधानभा चुनाव से पहले योगी सरकार 11 फरवरी को इस कार्यकाल का आखिरी आम बजट पेश करेगी। तकरीबन 9 लाख करोड़ के इस बजट में बुनियादी सुविधाओं के साथ महिलाओं के लिए विशेष प्रावधानों की उम्मीद जताई जा रही है। क्षेत्रवार बात करें तो पूर्वांचल और बुंदेलखंड के लिए सरकार अपने खजाने से बड़ी रकम आवंटित कर सकती है। दोनों क्षेत्रों की विकास निधि में भी लगभग 1900 करोड़ रुपये दिए जा सकते हैं। आर्थिक तौर पर पिछड़े क्षेत्र बुंदेलखंड और पूर्वांचल में सरकार बुनियादी सुविधा व उद्योग को बढ़ावा देने में जुटी है। सरकार की मंशा इन क्षेत्रों में विकास से पूर्वांचल और बुंदेलखंड को आर्थिक विकास के रास्ते पर ले जाना है। सरकार नोएडा की तरह बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) को विकसित करना चाहती है। करीब 56,662 एकड़ भूमि पर बीडा ...