नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- यूपी में इटावा के भरथना में एक जोड़े ने अपनी शादी के दिन अनोखी मिसाल कायम की है। इस जोड़े ने अपनी शादी में देहदान-अंगदान को आठवें वचन के रूप में स्वीकार करके विवाह को यादगार बना दिया। दोनों ने मंडप में ही अंगदान-देहदान का फार्म भी भरा। यह अनोखी पहल खानपुरा कुसना के रहने वाले रामपाल सिंह के बेटे अतुल यादव और उनकी दुल्हन लवी की तरफ से की गई। लवी निवाड़ीकला महेवा नौगवां के रहने वाले दिनेश सिंह की बेटी हैं। शादी में अन्य रश्मों के बाद जब फेरों के समय वचन कराए गए तो सात वचन के बाद आठवां वचन भी जोड़ा गया। आठवें वचन के रूप में इस जोड़े ने देहदान का संकल्प लिया। ये देखकर मौजूद लोग चौंक गये। हालांकि दूल्हा व दुल्हन के घर वालों को इसकी जानकारी पहले से ही थी। अतुल यादव ने बताया कि वह सैफई मेडिकल कालेज में कार्यरत हैं। उनको कानपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.