इटावा, मार्च 3 -- यूपी के इटावा में आठ हजार किसानों को झटका लगा है। इन किसानों से अब किसान सम्मान निधि योजना का पैसा वापस लिया जाएगा। विभाग ने ऐसे किसानों पर कार्रवाई करने के लिए लिस्ट भी तैयार कर ली है। दरअसल ये वह किसान हैं जो आयकर के दायरे में आते हैं, इसके बाद भी इनको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है। इनसे अब करीब 30 करोड़ रुपये की रकम वापस ली जाएगी। जिला उप कृषि निदेशक आरएन सिंह ने सोमवार को बताया कि इटावा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 279461 किसान लाभार्थी के रूप में शामिल है, इनमें से 7924 ऐसे किसान पाए गए है जिनके नाम इनकम टैक्स के दायरे में आए है और इन किसानों से प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के सभी 19 किस्तें वापस ली जाएंगी। उन्होने बताया कि इन लाभार्थी किसानों से धनराशि वापस लेने के लिए सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.