संवाददाता, फरवरी 15 -- यूपी के अम्बेडकरनगर से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां एक निजी अस्पताल में 12 वीं के छात्र और बीए ग्रेजुएट ने एक महिला का सी-सेक्शन (सिजेरियन डिलीवरी) कर डाला। नतीजा, महिला की मौत के रूप में सामने आया। जांच में पता चला कि जिस अस्पताल में यह सब कारस्तानी की गई वो भी बिना रजिस्ट्रेशन के पिछले पांच साल से चल रहा था। बीते छह फरवरी की रात महिला की मौत के बाद घरवालों ने हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शुक्रवार को पुलिस की मिशन शक्ति की टीम ने फरार चल रहे तथाकथित डॉक्टर और उसके सहयोगी को पूर्वी चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से आवश्यक पूछताछ कर जेल भेज दिया। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक पकड़े गए दो आरोपियों में से 32 वर्षीय योगेश वर्मा बीए ग्रेजुएट है जबकि ...