हिन्दुस्तान टीम, जून 28 -- यूपी के अमरोहा में तेंदुए की दहशत बढ़ रही है। अब एक गांव में तेंदुआ घरों तक पहुंच गया है और मवेशियों को शिकार बना रहा है। जिले के गांवों में तेंदुए की बढ़ती दहशत के बीच तेंदुए ने जोया में बछिया को निवाला बना लिया। वहीं रजबपुर में तेंदुए ने जंगली जानवर को अपना शिकार बनाया। नौगावां सादात क्षेत्र के गांव अलीपुर में गुरुवार रात तेंदुआ फिर से दिखाई देने के बाद से ग्रामीण सहमे हुए हैं। जोया क्षेत्र के गांव शेखूपुरा गुर्जर निवासी पेशे से मजदूर कलुवा का घर चुबका मार्ग पर है। शुक्रवार सुबह मजदूर के आंगन में बंधी बछिया पर तेंदुए ने हमला कर दिया। पशुओं के रंभाने की आवाज पर कलुवा की पत्नी फूलजहां नींद से जागी तो बाहर जाकर देखा कि तेंदुआ बछिया पर हमला कर रहा है। इस पर फूलजहां की चीख निकल गई। उधर, रजबपुर क्षेत्र के गांवों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.