नई दिल्ली, मई 20 -- उत्तर प्रदेश में 11350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा दी जाएगी। प्रत्येक लाइब्रेरी की स्थापना पर चार-चार लाख रुपये खर्च होंगे। पहले चरण में कुल 454 करोड़ रुपये खर्च कर इन डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों को पंचायत भवन में अपने बाल साहित्य, साहित्यिक व प्रेरणादायक पुस्तकों के साथ-साथ अपने कोर्स व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ई-बुक्स पढ़ने की सुविधा मिलेगी। पंचायतीराज विभाग नेशनल बुक्स ट्रस्ट की मदद से ई बुक्स खरीदेगा। इससे ग्रामीण छात्रों को लाभ मिलेगी। आसानी से पढ़ाई कर सकेंगे। ऐसे पंचायत भवन जहां पर दो-दो कमरे और एक हॉल है, वहां पहले चरण में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जा रही है। फिलहाल अलग-अलग कमेटियों का गठन कर लाइब्रेरी स्थापना का कार्य शुरू कर दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.