नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- सनातन धर्म में शादी कई रिति रिवाज के साथ होती हैं। ये सिर्फ दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है और कुछ ऐसी रस्में होती हैं, जिसमें सास-ससुर, जेठ के सम्मान में सामान या शगुन भी दिया जाता है। अगर आप उत्तर प्रदेश से हैं, तो वहां की शादियों में आपने जरूर सुना होगा कि लड़की के मायके से सास के लिए बक्सा आता है। ये रस्म यूपी की शादियों में काफी मशहूर है और इसके बिना शादी नहीं होती। सास का बक्सा अच्छे से तैयार किया जाता है और इसमें कई तरह के सामान जैसे कपड़े, श्रृंगार का सामान रखा जाता है। सास के लिए ये स्पेशल बक्सा लड़की अपने साथ लाती हैं और फिर उन्हें देती हैं। चलिए बताते हैं क्या है ये रस्म और क्या होता है सास के बक्से के अंदर।क्यों होती है ये रस्म सास-बहू का रिश्ता काफी नाजुक लेकिन अच्छा माना जाता है। म...