वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 11 -- यूपी की लड़कियों को शादी के नाम पर हरियाणा-राजस्थान जैसे दूसरे प्रदेशों में बेचने का भंडाफोड़ गोरखपुर पुलिस ने किया है। गोरखपुर के पिपराइच इलाके की एक लड़की को खोराबार इलाके में रहने वाली महिला शादी के लिए बहला-फुसला कर अपने साथ ले गई और राजस्थान के एक परिवार को बेच दिया। उधर, बेटी के लापता होने पर अपहरण का केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस ने जब पड़ताल की तो यह घटना सामने आई। पुलिस टीम ने चार आरोपितों को गोरखपुर के उनवला रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया जिसमें दो राजस्थान और आगरा के रहने वाले दंपती हैं। यह दंपती खोराबार इलाके में रहकर अपना शिकार तलाशता था और यहां से बहला-फुसला कर लड़कियों को ले जाकर बेच देता था। पकड़े गए आरोपितों की पहचान बागचंद प्रजापति निवासी सुंदर नगर वार्ड नंबर 15 किशनगढ़ थाना गांधीनगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.