मैनपुरी, मई 25 -- यूपी सरकार अगले साल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारी में है। लेकिन पंचायत चुनाव से पहले कई जिलों में सीमा विस्तार की भी रूपरेखा तय कर ली गई है। इसी कड़ी में मैनपुरी नगर पालिका का भी सीमा विस्तार होना है। इस बार चार ग्राम पंचायतों को पालिका क्षेत्र में शामिल किया जाएगा। 2017 में सात ग्राम पंचायते सीमा विस्तार के तहत नगर पालिका क्षेत्र का हिस्सा बनाई गई थी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की पहल पर नगर पालिका के नए सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार हो गया है। इसे शासन की मंजूरी के लिए लखनऊ भेज दिया गया है। नया सीमा विस्तार होते ही मैनपुरी नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 35 हजार की आबादी और लगभग 20 हजार वोटों की बढ़ोत्तरी हो जाएगी। 31 मई से पहले सीमा विस्तार पर फैसला हो सकता है। नगर पालिका क्षेत्र के सीमा विस्तार के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.