रामनगर, सितम्बर 8 -- नैनीताल जिले के रामनगर में पुलिस ने चोरी किए लाखों के सामान के साथ यूपी के हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर दो मामलों का खुलासा किया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को यूपी के मुरादनगर का रहने वाला है। रविवार को कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि बृजमोहन गुरुरानी निवासी चोरपानी ने 23 अगस्त को घर में चोरी की जानकारी दी थी। उनके घर का ताला तोड़कर जेवरात व 40 हजार नकदी चोरी की गई थी। दूसरे मामले में शाकम्बर दत्त बलूनी निवासी भरतपुरी ने भी जेवरात व 70 हजार नकदी चोरी का केस दर्ज कराया था। उनके पुत्र राजेश बलूनी रुद्रपुर में मुख्य शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी हैं। यह भी पढ़ें- लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाता था जम्मू का इफराज, फर्जी डॉक्टर और IAS भी दबोचेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.