लखनऊ, फरवरी 7 -- इस बार यूपी का बजट 8.5 लाख करोड़ रुपए पार होगा। केंद्रीय बजट के जरिए मिली बड़ी मदद भी इस बजट के आकार में ज्यादा बढ़ोतरी करने को प्रेरित कर रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर की मौजूदा व नई परियोजनाओं पर खास जोर रहेगा। सरकार की कोशिश इस बजट के जरिए राज्य सकल घरेलू उत्पाद बढ़ाने की है। इस साल विधानमंडल के प्रथम सत्र में पेश होने वाले बजट के आकार में 10 से 12 प्रतिशत बढ़ोतरी का अनुमान है। ऐसे में नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के जरिए खेती किसानी, युवाओं व सामाजिक योजनाओं पर विशेष ध्यान होगा। यूपी सरकार पिछले साल फरवरी में 7,36,438 करोड़ रुपये का बजट लाई थी। इसके बाद दो अनुपूरक बजट बीच में लाए गए। इन दोनों अनुपूरक के जरिए 30075.65 करोड़ रुपये और जुटाए गए इस तरह वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट 7.66 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है। ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.