लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. संजय सिंह ने ब्रेल पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने विवि के ब्रेल प्रेस स्थित ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल के जन्म जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद कुलपति ने फीता काटकर परिसर में मौजूद स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय के प्रथम तल स्थित ब्रेल पुस्तकालय अनुभाग का उद्घाटन किया। कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि हमें नैक में अच्छी ग्रेडिंग और एनआईआरएफ में अच्छी रैंकिंग हासिल करनी है, इसके लिए विश्वविद्यालय लगातार अपने स्तर से कार्य कर रहा है। सेशन समय पर पूरा करने हैं, हॉस्टल्स की मरम्मत पूरी कराकर विद्यार्थियों के हवाले कर दिया गया है। ऐकडेमिक बिल्डिंग और इंफ्रास्ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.