कार्यालय संवाददाता, फरवरी 22 -- बुंदेलखंड के 34 बच्चों के साथ यौन शोषण कर वीडियो बनाकर विदेश तक बेचने वाले निलंबित जेई राम भवन व उसकी पत्नी दुर्गावती सलाखों में पहुंच गए हैं। शुक्रवार को दोनों को मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के बाद उन्हें मंडल कारागार बांदा भेज दिया गया था। जेल में रामभवन अब कैदी नंबर 40 से जाना जाएगा। उसे बैरक नंबर तीन में रखा गया है। वहीं दुर्गावती अब कैदी नंबर 41 है। उसे महिला बैरक 13 में निरुद्ध किया गया है। जेल सूत्रों के अनुसार फांसी की सजा सुनाए जाने से रामभवन रात में ठीक से सो न सका। वह रात भर करवटें बदलता रहा। जेल प्रशासन के अनुसार सब कुछ सामान्य है दोनों ने भोजन भी किया है। काउंसलिंग की गई है।छह माह तक गेस्ट हाउस में रहा डेरा जेई रामभवन को गिरफ्तार करने के साथ ही सीबीआई ने छानबीन के लिए सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस...