नई दिल्ली, जनवरी 9 -- उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में अवध रामदूत्स ने पूर्वांचल पैंथर्स को 47-33 से हराया। दोनों टीमें पहले ही श्रेष्ठ चार से बाहर हो गई हैं। लिहाजा यह मुकाबला महज औपचारिकता थी। श्रेष्ठ चार टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहंच चुकी है। प्रतियोगिता का फाइनल 11 जनवरी को खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत में दोनों टीमों ने संभलकर खेला। अवध रामदूत्स ने धीरे-धीरे अपनी लय हासिल की, जिसमें कप्तान अभिमन्यु रघुवंशी की भूमिका अहम रही। उनकी सटीक और तेज रेड्स ने लगातार पूर्वांचल की रक्षापंक्ति को परेशान किया। दूसरी ओर, अवध की रक्षात्मक इकाई ने भी मजबूती दिखाई और समय पर किए गए टैकल्स के जरिए पूर्वांचल के अंकों को सीमित रखा। मध्यांतर से पहले निर्णायक मोड़ तब आया, जब अवध रामदूत्स ने अपनी रक्षापंक्ति को और मजबूत किया। ...