सीवान, फरवरी 27 -- गुठनी, एक संवाददाता। गुठनी प्रखंड मुख्यालय के सोहगरा और यूपी के लार ब्लाक के खरवनिया नवीन के बीच गंडक नदी पर 133.88 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यह कार्य यूपी सरकार के सेतु निगम द्वारा 3 वर्षों में किया गया है। इसके निर्माण में सरकार द्वारा 14.80 करोड़ रुपए की लागत की स्वीकृति मिली थी। यह कार्य विगत तीन वर्षों से युद्धस्तर पर चल रहा था। पुल निर्माण कार्य पूरा हो जाने से यूपी और बिहार के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं प्रखंड मुख्यालय के करीब एक दर्जन से अधिक गांव के लोग सीधे उत्तर प्रदेश के कई थाना क्षेत्र और जिला मुख्यालय में आसानी से आ जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें मेहरौना स्थित पुल का इस्तेमाल करना पड़ता था। पुल का शिलान्यास तत्कालीन सांसद रवींद्र कुशवाहा द्वारा 2022 में किया गया था। भाटपार विधानसभा...