कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर। बीसीसीआई की अंडर-23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के नॉकआउट राउंड में अपनी जगह बनाने के इरादे से उत्तर प्रदेश की टीम ने बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में अभ्यास किया। वहीं, चंडीगढ़ की टीम ने भी खुद को ग्रीनपार्क स्टेडियम की परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बैठाने का प्रयास किया। लीग का अंतिम मैच छह से नौ फरवरी के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ के बीच खेला जाएगा। ग्रीनपार्क स्टेडियम में बुधवार सुबह साढ़े दस बजे उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ टीम के खिलाड़ी अभ्यास के लिए पहुंचे। सुबह घना कोहरा होने के कारण अभ्यास सत्र सुबह साढ़े नौ बजे के स्थान पर साढ़े दस बजे से शुरू हुआ। उत्तर प्रदेश की टीम ने कोच ज्ञानेंद्र पांडे की देखरेख में पहले हल्का वार्मअप किया। इसके बाद आदर्श सिंह, दीपक राजपूत, काव्य, शुभम...