पीलीभीत, नवम्बर 18 -- पीलीभीत। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। जिसमे आबकारी निरीक्षक सन्तोष तिवारी,मनीष कुमार,आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो खटीमा उधमसिंहनगर के अलावा थाना न्यूरिया और उत्तराखंड के थाना खटीमा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उत्तराखंड के खटीमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बॉर्डर क्षेत्र के बनगांव जंगलों में, मझोला क्षेत्र, रघुलिया , सरपुडा आदि स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर दबिश दी गई। जंगल में लगभग 10 किलोमीटर कांबिंग की गई। दबिश में लगभग 170 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। मौके पर ही लगभग तीन हजार लीटर लहन व छह चढ़ी भट्ठियों व शराब बनाने के उपकरणों को बरामद कर नष्ट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...