लखनऊ, मार्च 15 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से त्रिदिवसीय प्रदेशिक नाट्य समारोह का आयोजन 17 से 19 मार्च तक संत गडगेजी महाराज प्रेक्षागृह में किया जाएगा। समारोह में प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। अकादमी के निदेशक डॉ.शोभित कुमार नाहर ने बताया कि प्रादेशिक नाट्य समारोह की पहली शाम 17 मार्च को देवरिया सलेमपुर की नाट्य संस्था सांस्कृतिक संगम की नाट्य प्रस्तुति "रश्मिरथी" का मंचन मानवेन्द्र कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में किया जाएगा। यह रचना हिन्दी के मशहूर साहित्यकार रामाधारी सिंह 'दिनकर की कालजयी रचना रश्मिरथी पर आधारित है। इसका रूपंतरण अनिल मेहरोत्रा ने किया है। समारोह की दूसरी शाम 18 मार्च को दर्पण लखनऊ की प्रस्तुति "आखिरी बसंत" का मंचन शुभदीप राहा के लेखन और निर्देशन में किया जाएगा। समारोह की अंतिम और तीसरी शाम 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.