लखनऊ, नवम्बर 6 -- मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए मतदाताओं को जिलों में सुस्त गति से गणना प्रपत्र बांटे जाने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने लापरवाही बरत रहे लगभग 30 जिलों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारियों को फटकार लगाई है। यही नहीं शामली डीएम को नोटिस जारी की। सभी बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को बीएलओ एप पर गणना प्रपत्र वितरित करने की सूचना हर दिन ऑनलाइन अपडेट करने के सख्त निर्देश दिए हैं। बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित होने पर शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। सीईओ नवदीप रिणवा ने गुरुवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की और बीते दो दिनों में एसआईआर की प्रगति का ब्यौरा लिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.